श्रीगणेश जी की आरती

By Unknown | October 11, 2017
   हिन्दू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूजनीय माना जाता है। हर शुभ कार्य से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। भगवान शिव और देवी पार्वती के पुत्र माने जाने वाले श्री गणेश जी के पूजा में उनकी आरती का विशेष महत्व है जो निम्न है।




गणेश जी की आरती (Shree GaneshJi ki aarti in hindi)

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा,
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
 
एक दंत दयावंत चार भुजाधारी।
माथे पर तिलक सोहे, मुसे की सवारी।

 जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा,
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
 
पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा।
लड्डुवन का भोग लगे, संत करे सेवा।।

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा,
 माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

अंधन को आंख देत, कोढ़ियन को काया।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।।

सुर श्याम शरण आये सफल कीजे सेवा।।
जय गणेश देवा जय गणेश जय गणेश देवा।


जय गणेश देवा जय गणेश जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

Tag: Shree Ganeshji ki Aarti in hindi